रेल के डिब्बे आज चलते-फिरते ताबूत बन गए हैं: झारखंड रेल हादसे के बाद लालू यादव
पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल के डिब्बे पटरी से उतरने पर कहा है, "13 दिनों में 7 रेल दुर्घटनाएं! नियमित होतीं रेल दुर्घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं।" उन्होंने कहा, "ट्रेनों पर चढ़ने से पहले यात्री प्रार्थना करते हैं कि यह यात्रा उनकी अंतिम यात्रा न हो। रेल के डिब्बे आज चलते-फिरते ताबूत बन गए हैं।"