रोलेक्स घड़ी और सगाई की अंगूठी जैसी चीज़ें भी होटलों में भूल जाते हैं लोग
हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, होटल में लोगों द्वारा छोड़ी जाने वाली सबसे असामान्य चीज़ों में रोलेक्स घड़ी, लग्ज़री कार की चाबियां व कार के दस्तावेज़, हर्मीस बिर्किन बैग और ढेर सारा कैश शामिल है। इस तरह की अनोखी चीज़ों में कंस्ट्रक्शन पाइप, कार का टायर, पेट लिज़र्ड, सगाई की अंगूठी और चूज़ा शामिल है।