रिलीज़ के 3 दिन तक फिल्म रिव्यू पर बैन लगाने को लेकर मद्रास HC में दायर हुई याचिका
तमिल फिल्म ऐक्टिव प्रोड्यूसर्स असोसिएशन ने फिल्म रिलीज़ होने से 3 दिनों तक फिल्म रिव्यू लिखने/देने पर बैन लगाने की मांग को लेकर मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। असोसिएशन ने केंद्र व राज्य सरकार से फिल्म रिव्यू के लिए गाइडलाइन जारी करने की भी मांग की। बकौल असोसिएशन, रिव्यू के कारण कई फिल्मों का कारोबार प्रभावित हुआ है।