रिलीज़ होने के बाद 'कभी खुशी कभी गम' नहीं देखी: करण जौहर
फिल्ममेकर करण जौहर ने कहा है कि 25 साल पूरे होने पर वह फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' को दोबारा रिलीज़ कर सकते हैं। करण ने कहा, "पूरी तरह से फिल्म के तैयार होने पर इसे देखता हूं, फिर दोबारा नहीं देखता। 23 साल में मैंने 'कभी खुशी कभी गम' नहीं देखी है।" यह फिल्म 2001 में रिलीज़ हुई थी।