रील बनाते समय हिमाचल में पहाड़ से लुढ़कते हुए नीचे गिरी लड़की, वीडियो आया सामने
रील बनाते वक्त एक लड़की फिसलने के बाद पहाड़ से लुढ़कते हुए नीचे गिर गई जिसका वीडियो सामने आया है। यह वीडियो हिमाचल प्रदेश के चंबा का बताया जा रहा है। 'एबीपी न्यूज़' के मुताबिक, लड़की को ज़्यादा चोट नहीं आई और वह सुरक्षित है।
एक सोशल मीडिया यूज़र ने वीडियो पर कमेंट किया, "अब हो जाएगी फेमस।"