रील बनाने के लिए समुद्री कछुए पर जा बैठा कपल, ओमान के वीडियो पर भड़के लोग
ओमान में छुट्टियां मनाने के दौरान एक यूक्रेनी कपल कथित तौर पर रील बनाते समय एक समुद्री कछुए पर बैठते नज़र आया जिसके बाद वीडियो वायरल होने पर लोगों ने कपल की आलोचना की है। गल्फ न्यूज़ के मुताबिक, रास अल हद्द में हुई इस घटना के बाद अधिकारियों ने मामले में कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है।