रेल मंत्री जी सुप्रभात, आप पर लानत है: झारखंड रेल हादसे पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास
झारखंड में मंगलवार तड़के हावड़ा-मुंबई मेल के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की आलोचना की है। उन्होंने ट्वीट किया, "प्रिय रेल मंत्री जी, सुप्रभात! एक और ट्रेन आज सुबह झारखंड में पटरी से उतर चुकी है। आप पर लानत है।" हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है।