रेल मंत्री ने देखी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, स्क्वीज टेस्ट से मिली रफ्तार की नई गारंटी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु की उस फैक्टरी का दौरा किया जहां भारत की पहली बुलेट ट्रेन B28 तैयार हो रही है। उन्होंने अंडरफ्रेम, साइडवॉल और छत जोड़ने की प्रक्रिया देखी। ट्रेन के ढांचे की मजबूती जांचने के लिए 'स्क्वीज टेस्ट' भी देखा और यात्री सीटों व AC सिस्टम का भी निरीक्षण किया।