रेल मंत्रालय की ₹7927 करोड़ की 3 योजनाओं को मिली मंज़ूरी, 3 राज्यों के 7 ज़िलों को करेगी कवर

केंद्रीय कैबिनेट ने सोमवार को रेल मंत्रालय की ₹7927 करोड़ की 3 मल्टीट्रैकिंग योजनाओं को मंज़ूरी दे दी और ये परियोजनाएं महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के 7 ज़िलों को कवर करेगी। सरकार ने बताया कि भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 639 किलोमीटर की वृद्धि होगी। बकौल सरकार, इन योजनाओं से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Load More