रिलायंस BGP हाइजैकिंग के ज़रिए भारत के बाहर टेलीग्राम का एक्सेस बाधित कर रही है: टेलीग्राम CEO
टेलीग्राम के सीईओ-फाउंडर पावेल ड्यूरोव ने रिलायंस पर 'BGP हाइजैकिंग' के ज़रिए भारत के बाहर लाखों यूज़र्स के लिए ऐप का एक्सेस बाधित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रिलायंस में वॉट्सऐप की मूल कंपनी मेटा की आंशिक हिस्सेदारी है। बकौल ड्यूरोव, उन्हें हैरानी नहीं होगी अगर रिलायंस/वॉट्सऐप भारत में टेलीग्राम बैन करने की 'कोशिश' के पीछे हों।