रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों ने 4 वर्षों में दिया 2200% का रिटर्न, ₹1 लाख के हुए ₹23 लाख
उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों ने पिछले 4 वर्षों में 2200% से ज़्यादा का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 27 मार्च 2020 को ₹9.20 पर थे जो शुक्रवार को ₹213.10 पर बंद हुए। गौरतलब है, 4 वर्ष पहले इसमें निवेश किए गए ₹1 लाख की कीमत आज ₹23 लाख से अधिक है।