रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयरों में 2008 में निवेश किए गए ₹1 लाख घटकर अब बचे ₹250
रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयरों की कीमत जनवरी 2008 में ₹792 तक पहुंच गई थी जो सितंबर 2024 में घटकर ₹2.21 रह गई है। 'हिन्दुस्तान' के मुताबिक, अगर किसी ने जनवरी 2008 में इसके शेयरों में ₹1 लाख का निवेश किया होता तो अब उसकी कीमत घटकर ₹250 बची होती। 2 सितंबर 2024 से इसके शेयरों में ट्रेडिंग बंद है।