रिलायंस जियो का दिसंबर तिमाही में 26% बढ़कर ₹6,861 करोड़ हुआ शुद्ध मुनाफा

रिलायंस जियो ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 26% बढ़कर ₹6,861 करोड़ हो गया है। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू 19.4% बढ़कर ₹33,074 करोड़ हो गया जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ₹27,697 करोड़ था। 2024 के अंत तक जियो के ग्राहकों की संख्या 48.21 करोड़ पहुंच गई।

Load More