रिलायंस जियो ने लॉन्च किए V3 and V4 4G फीचर फोन, ₹123 का होगा रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2024 में ₹1099 में 2 नए फीचर फोन (जियोभारत V3 और जियोभारत V4 4G) लॉन्च किए हैं। दोनों फोन में जियो ऐप्स व सर्विसेज़ होंगी और ये 23 भाषाओं को सपोर्ट करेंगे। रिलायंस जियो ने बताया कि ये फोन ₹123 के रिचार्ज प्लान के साथ आएंगे जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 14 जीबी डेटा मिलेगा।