रिलायंस पावर के शेयर 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचे; 4 साल में ₹1 लाख के बन गए ₹39 लाख
उद्योगपति अनिल अंबानी की रिलायंस पावर लिमिटेड के शेयर गुरुवार को 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर ₹44.16 पहुंच गए। कंपनी के शेयरों की कीमत 27 मार्च 2020 को ₹1.13 थी और उस लिहाज़ से कंपनी में 4-वर्ष पहले निवेश किए ₹1 लाख आज ₹39 लाख हो गए हैं। कंपनी ने हाल ही में कर्ज़ मुक्त होने की घोषणा की थी।