रिलायंस बोर्ड ने 1:1 बोनस शेयर पर लगाई मुहर, शेयर कैपिटल बढ़ाकर ₹50,000 करोड़ किया
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के बोर्ड ने शेयरधारकों को 1:1 के रेश्यो में बोनस शेयर जारी करने को मंज़ूरी दे दी है। वहीं, कंपनी ने ऑथराइज़्ड कैपिटल को ₹15,000 करोड़ से बढ़ाकर ₹50,000 करोड़ करने का फैसला किया है। 29 अगस्त को रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की एनुअल जनरल मीटिंग में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बोनस शेयर देने का एलान किया था।