रिलायंस संग मिलकर भारत में सप्लायर्स बढ़ाना चाहती है SHEIN, 1 साल में मिला सकती है हाथ
चीनी फैशन ब्रैंड SHEIN और रिलायंस रिटेल मिलकर भारत में बने SHEIN ब्रैंड के कपड़ों को अगले 6-12 महीनों में विदेशों में बेचने की तैयारी में हैं। बकौल रिपोर्ट, दोनों ब्रैंड्स तेज़ी से भारतीय सप्लायरों की संख्या बढ़ा रहे हैं ताकि ग्लोबल बाज़ारों में निर्यात शुरू किया जा सके। पहले ये कपड़े अमेरिका और ब्रिटेन की वेबसाइट्स पर बेचे जाएंगे।