जब कोई शख्स अपने पार्टनर से बातचीत (खासकर किसी लड़ाई/बहस के बाद) करना कम या बंद कर दे और खुद को भावनात्मक रूप से अलग कर ले, तो उसे 'स्टोनवॉलिंग' कहते हैं। स्टोनवॉलिंग के चलते रिलेशनशिप की समस्या/मुद्दे अनसुलझे रह जाते हैं और पार्टनर रिजेक्टेड व महत्वहीन महसूस करता है। लगातार स्टोनवॉलिंग से रिलेशनशिप में भरोसा खत्म हो सकता है।