रील्स देखने की लत से हो चुके हैं परेशान? डॉक्टर ने बताए आदत छुड़ाने के 4 तरीके
साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर दीनिका आनंद के मुताबिक, लगातार घंटों तक रील्स देखने से फोकस और धैर्य में कमी, प्रॉब्लम सॉल्विंग/रीज़निंग क्षमता घटना, खराब पॉश्चर और अनिद्रा हो सकती है। बकौल डॉक्टर, इससे बचने के लिए सोशल मीडिया ऐप्स को छिपाकर रखें, ऐप्स के इस्तेमाल का टाइम लिमिट करें, इस्तेमाल के बाद उन्हें लॉग आउट कर दें और दोस्तों/लोगों से अधिक मिलें।