रील्स पर बहुत समय बर्बाद करता है भारत: मेटा से जुड़ने के बाद कुणाल शाह का बयान वायरल
मेटा द्वारा कुणाल शाह को वॉट्सऐप का ग्लोबल हेड बनाए जाने के बाद उनका एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में उन्होंने भारतीयों के शॉर्ट वीडियो/रील्स देखकर समय बर्बाद करने पर चिंता जताई है। कुणाल ने कहा, "भारत में प्रति व्यक्ति प्रतिमाह 35 GB डेटा का इस्तेमाल होता है...जो किसी भी दूसरे देश के मुकाबले बहुत ज़्यादा है।"