रील्स बनाने के लिए पंजाब के शख्स ने बिल्लियों पर कुत्तों से करवाया हमला, हुआ गिरफ्तार
पंजाब के मनदीप नामक शख्स का बिल्लियों को बांधकर उन पर कुत्तों से हमला करवाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पशुक्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि बिल्लियों के पैर बांधे गए हैं और उन पर कुत्ते हमला कर रहे हैं।