रेलटेल में मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, मिलेगा ₹1.80 लाख तक वेतन
रेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली कंपनी रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और सीनियर मैनेजर के 9 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत इच्छुक उम्मीदवार 6 अप्रैल तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। डिप्टी मैनेजर को चयन के बाद ₹40,000-₹1,40000, मैनेजर को ₹50,000-₹1,60000 और सीनियर मैनेजर को ₹60,000-₹1,80000 वेतन मिलेगा।