रेलवे का दावा- TTE ने ट्रेन में CPR देकर बचाई बुज़ुर्ग की जान; डॉक्टर्स ने जताई आपत्ति
70-वर्षीय यात्री को सीपीआर देते टीटीई का वीडियो रेल मंत्रालय द्वारा X पर शेयर किए जाने के बाद डॉक्टरों समेत कई यूज़र्स ने कहा है कि होश में आए मरीज़ को सीपीआर नहीं देते। एक डॉक्टर ने लिखा, "वीडियो को तुरंत हटाएं।" एक डॉक्टर ने टीटीई की मेडिकल ट्रेनिंग और घटना की जांच को लेकर आरटीआई आवेदन दायर किया है।