रेलवे के बाद अब इन सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, 60 दिन का मिलेगा बोनस
इंडिया पोस्ट ने 2025-26 के लिए अपने पात्र कर्मचारियों को 60-दिनों के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) देने का एलान किया है। यह नियमित कर्मचारियों (MTS, ग्रुप C, नॉन-गज़ेटेड ग्रुप B), ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) को एक्स-ग्रेशिया और कैज़ुअल लेबर को एडहॉक बोनस के रूप में मिलेगा। बोनस गणना के लिए अधिकतम वेतन सीमा ₹7,000/मासिक तय की गई।