रेलवे कर्मी ने दिखाया ट्रेन के AC डक्ट में कितना कचरा भर देते हैं यात्री, निकला गंदगी का अंबार
रेलवे के एक एसी मेंटेनेंस कर्मचारी ने ट्रेन के एसी डक्ट को खोलकर दिखाया है। वीडियो में डक्ट में डिस्पोज़ेबल-कप, चिप्स के पैकेट, रैपर और अन्य कचरा भरा दिखाई दिया जिसे साफ करते हुए कर्मी कहता है, "यही यात्री...एसी नहीं चलने की शिकायत करते हैं।" कई ऑनलाइन यूज़र्स ने ऐसे यात्रियों की आलोचना कर इसे 'ज़ीरो सिविक सेंस' बताया है।