रेलवे टिकट खोने पर डुप्लीकेट टिकट जारी किया जाता है। चार्ट बनने से पहले कन्फर्म/आरएसी टिकट के खोने की सूचना देने पर सेकेंड-स्लीपर क्लास के लिए ₹50/यात्री जबकि अन्य श्रेणियों के लिए ₹100/यात्री लेकर डुप्लीकेट टिकट जारी होता है। वहीं, आरक्षण चार्ट बनने के बाद कन्फर्म टिकट खोने की सूचना देने पर किराए का 50% लेकर डुप्लीकेट टिकट मिलता है।