रेलवे टिकट चेक करने वाले TTE और TC में क्या होता है फर्क?

ट्रैवल टिकट एक्ज़ामिनर (टीटीई) और टिकट कलेक्टर (टीसी), दोनों ही टिकट जांचने का काम करते हैं लेकिन दोनों में फर्क होता है। ट्रेन में यात्रा के दौरान जो रेलवे कर्मचारी यात्रियों का टिकट चेक करते हैं उन्हें टीटीई कहा जाता है जबकि टीसी प्लैटफॉर्म या स्टेशन परिसर पर टिकट चेक करते हैं और इनका काम ग्राउंड पर होता है।

Load More