रेलवे ट्रैक के पास क्यों लगाए जाते हैं अलमारी जैसे बॉक्स और क्या होता है इनका काम?
रेल की पटरी के किनारे पर लगे अलमारीनुमा बॉक्स को ‘एक्सल काउंटर बॉक्स’ कहा जाता है जो हर 3-5 किलोमीटर की दूरी पर लगे होते हैं। इन बॉक्स में लगीं स्टोरेज डिवाइस एक्सल की गिनती करती हैं जिससे हर 5-किलोमीटर में ट्रेन के डिब्बों की संख्या का पता चलता है। ट्रेन हादसे की जांच-पड़ताल में भी यह काम आता है।