रेलवे ने 1000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए जारी किया विस्तृत नोटिस
रेलवे ने मिनिस्ट्रियल-आइसोलेटेड कैटेगरी के 1036 पदों पर भर्ती का विस्तृत नोटिस जारी किया है। इनमें पोस्ट ग्रैजुएट टीचर के 187, ग्रैजुएट टीचर के 338, जूनियर ट्रांसलेटर/हिंदी के 130, प्राइमरी रेलवे टीचर के 188, चीफ लॉ असिस्टेंट के 54 और स्टाफ ऐंड वेलफेयर इंस्पेक्टर के 59 पद शामिल हैं। इसके लिए 7 जनवरी-6 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।