रेलवे ने 10वीं पास के लिए 3115 अप्रेंटिस के पदों पर निकाली भर्ती, 14 अगस्त से कर सकते हैं अप्लाई
रेलवे रिक्रूमेंट सेल (आरआरसी) ने ईस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस के 3,115 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की प्रकिया 14 अगस्त से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcer.org/ पर जाकर 13 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 10वीं पास उम्मीदवार भी इस भर्ती प्रकिया में भाग ले सकते हैं।