रेलवे ने जूनियर इंजीनियर समेत 7,951 पदों पर निकाली भर्ती
रेलवे ने जूनियर इंजीनियर, डिपो मटीरियल सुप्रिटेंडेंट और कैमिकल ऐंड मेटालर्जिकल सुपरवाइज़र असिस्टेंट के 7,934 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके अलावा रेलवे ने कैमिकल सुपरवाइज़र व रिसर्च ऐंड मेटालर्जिकल सुपरवाइज़र के 17 पदों (केवल गोरखपुर के लिए) पर भी भर्ती निकाली है। 18-36 साल की उम्र के अभ्यर्थी इन पदों के लिए rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।