रेलवे ने ड्रोन से ट्रेनों की सफाई करने का किया सफल ट्रायल
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने असम के कामाख्या रेलवे स्टेशन पर ट्रायल आधार पर अपना पहला ड्रोन-आधारित सफाई अभियान चलाया है। एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिलंजल किशोर शर्मा ने बताया कि ड्रोन सफाई से न केवल ऊंचाई तक पहुंच आसान होगी बल्कि खतरनाक या ऊंचे क्षेत्रों में मैनुअल श्रम पर निर्भरता भी कम होगी।