रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे ट्रेनों के मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश

रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रात 11-बजे से सुबह 5-बजे तक ट्रेनों के सभी कोच में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखने का निर्देश दिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे में चार्जिंग के दौरान एक यात्री का पावर बैंक फट गया था। इसके बाद रेलवे ने निर्देशों का सख्ती से पालन कराने और औचक निरीक्षण करने को कहा है।

Load More