रेलवे बोर्ड ने सूरत-उदयपुर वंदे भारत ट्रेन को दी मंजूरी, 9 स्टॉपेज के साथ जानें रूट
रेल मंत्रालय ने गुजरात को राजस्थान से जोड़ने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मंज़ूरी दी है। सूरत-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लगभग 690-किलोमीटर की दूरी 7 घंटे 30 मिनट में तय करेगी। ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में 6-दिन चलेगी और 9-रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी जिनमें भरूच, वडोदरा, आणंद, मणिनगर, असरवा, हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर, जावर शामिल हैं।