रेलवे भर्ती बोर्ड ने RPF SI व JE समेत 3 भर्ती परीक्षाओं की तारीखों में किया बदलाव

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरपीएफ एसआई, टेक्नीशियन व जेई समेत अन्य पदों के लिए होने वाली प्रस्तावित भर्ती परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है। नए शेड्यूल के मुताबिक, आरपीएफ एसआई की भर्ती परीक्षा 2-12 दिसंबर के बीच, टेक्नीशियन की 18-29 दिसंबर, जेई व अन्य की 13-17 दिसंबर और असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) की 25-29 नवंबर के बीच होगी।

Load More