रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख का किया एलान
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने पैरामेडिकल कैटेगरी भर्ती के लिए परीक्षा तारीखों का एलान कर दिया है। आरआरबी पैरामेडिकल कैटेगरी भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) का आयोजन 28-अप्रैल से 30-अप्रैल तक किया जाएगा। आरआरबी के मुताबिक, परीक्षा शहर, तिथि देखने लिए लिंक परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों https://www.rrbcdg.gov.in पर लाइव कर दिया जाएगा।