रेलवे में बुकिंग होगी सुपरफास्ट, हर मिनट बुक होंगे 1 लाख टिकट; अपग्रेड किया जा रहा है सिस्टम

भारतीय रेलवे अपने पैसेंजर रिज़र्वेशन सिस्टम (पीआरएस) की क्षमता को अपग्रेड कर रहा है जिससे टिकट बुकिंग की क्षमता चार गुना तक बढ़ जाएगी। मौजूदा समय में सिस्टम लगभग 25,000 टिकट/मिनट बुक करने में सक्षम है लेकिन अपग्रेड के बाद यह क्षमता बढ़कर 1 लाख टिकट/मिनट हो जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी राज्यसभा में दी है।

Load More