रेलवे स्टेशन पर अचानक हवा में उड़ने लगे नोट, लूटने की मची होड़
राजस्थान के करौली ज़िले के एक रेलवे स्टेशन पर एक बंदर ने महिला यात्री का पर्स छीन लिया जिसमें करीब ₹40,000 थे। इसके बाद बंदर फुट ओवरब्रिज पर जाकर पर्स से नोट निकाले और हवा में उछालने लगा जिसे नीचे मौजूद यात्री, रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ कर्मी नोटों को इकट्ठा करने के लिए दौड़ पड़े। हालांकि, ₹39,000 वापस मिल गए।