रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने शुरू की पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे की जांच
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को बताया कि दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) में कंचनजंघा एक्सप्रेस में मालगाड़ी के पीछे से टक्कर मारने के कारणों की जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर भारत को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर रेल परिचालन बहाल करना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है।