रिवेंज पॉर्न क्या है जिसे लेकर बने कानून पर ट्रंप ने किया साइन?
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 'टेक इट डाउन ऐक्ट' पर साइन किया है। इसके तहत रिवेंज पॉर्न से जुड़े मामलों और ऑनलाइन यौन शोषण के लिए दंड का प्रावधान है। रिवेंज पॉर्न आपराधिक गतिविधि है जिसमें किसी व्यक्ति से बदला लेने के लिए उसकी सहमति के बिना उसकी यौन रूप से स्पष्ट (असली/एआई जेनेरेटेड) तस्वीरें/वीडियो ऑनलाइन शेयर किए जाते हैं।