रीवा में महाराणा प्रताप की परपोती अजब कुमारी ने 1670-75 में बनवाया था रानी तालाब
रीवा (मध्य प्रदेश) में बना 'रानी तालाब' महाराणा प्रताप की परपोती अजब कुमारी ने बनवाया था। न्यूज़18 के मुताबिक, रानी अजब कुमारी भगवान शिव की भक्त थीं इसलिए उन्होंने तालाब के बीचों-बीच भगवान शिव का मंदिर बनवाया था जो पंचायतन शैली में निर्मित है। यह तालाब करीब साढ़े 12 फीट गहरा है और इसका निर्माण 1670-75 के बीच हुआ था।