MP के रेस्टोरेंट में परोसा गया टॉयलेट का पानी, FSDA ने किया सील
रीवा (मध्य प्रदेश) के एक रेस्टोरेंट में FSDA की छापेमारी में खुलासा हुआ है कि किचन के बर्तन टॉयलेट में धुले जाते थे और वहीं के बेसिन का पानी ग्राहकों को परोसा जाता था। जांच में बासी खाना, गंदे बर्तन और खुली सब्ज़ियों पर मक्खियां भिनभिनाती मिलीं। विभाग ने लाइसेंस रद्द कर रेस्टोरेंट को सील कर दिया है।