राव IAS कोचिंग में 3 छात्रों की मौत को लेकर 14 दिनों की हिरासत में भेजा गया मालिक
दिल्ली के राव आईएएस स्टडी सर्कल के बेसमेंट में डूबने से 3 छात्रों की मौत को लेकर कोचिंग सेंटर के मालिक अभिषेक गुप्ता और को-ऑर्डिनेटर देशराज सिंह को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। इससे पहले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर गैर इरादतन हत्या व अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था।