राव IAS स्टडी सर्किल के CEO और को-ऑर्डिनेटर को दिल्ली की अदालत ने दी अंतरिम ज़मानत
दिल्ली की एक अदालत ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे 3 विद्यार्थी की मौत के मामले में सोमवार को राव आईएएस स्टडी सर्किल के सीईओ अभिषेक गुप्ता और को-ऑर्डिनेटर देशपाल सिंह को 7 दिसंबर तक अंतरिम ज़मानत दे दी। कोर्ट ने गुप्ता को 30 नवंबर तक रेड क्रॉस सोसाइटी में ₹2.5 करोड़ जमा करने का निर्देश दिया है।