समाज को बांटने की राजनीति: तेलंगाना CM के 'गरीबों के भगवान शिव, अमीरों के राम' बयान पर BJP विधायक
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा है कि भगवान शिव गरीबों के और भगवान राम अमीरों के भगवान हैं। उन्होंने बीजेपी पर भगवान राम को 'हथियाने' का आरोप लगाया है। इस पर जवाब देते हुए बीजेपी विधायक जीतेंद्र गोठवाल ने इसे समाज को बांटने की राजनीति बताया और कहा कि भगवान राम-शिव दोनों सनातन परंपरा के अभिन्न अंग हैं।