रावण दहन के दौरान बिहार में बाल-बाल बचे पप्पू यादव, चेहरे पर आई रॉकेट की तेज़ चिंगारी
पूर्णिया (बिहार) में शनिवार को रावण दहन के दौरान सांसद पप्पू यादव दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। दरअसल, पप्पू यादव ने जिस रॉकेट को जलाया उसकी तेज़ चिंगारी अचानक से उनके चेहरे पर आ गई। घटना के बाद यादव ने कहा, "मैं ठीक हूं, भगवान की कृपा रही। ऐसी घटनाओं से हमें हमेशा सतर्क रहना चाहिए।"