रावलपिंडी टेस्ट में स्लो ओवर रेट के चलते पाकिस्तान व बांग्लादेश पर लगा जुर्माना
रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में स्लो ओवर रेट को लेकर पाकिस्तान और बांग्लादेश पर आईसीसी ने जुर्माना लगाया है। पाकिस्तान की टीम पर मैच फीस का 30% जबकि बांग्लादेश पर मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया है। वहीं, आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में पाकिस्तान के 6 और बांग्लादेश के 3 पॉइंट काटे हैं।