राशिद खान ने टी20 में पूरे किए 600 विकेट, ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज़ बने
अफगानिस्तानी गेंदबाज़ राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में अपने 600 विकेट पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले वह दुनिया में दूसरे गेंदबाज़ बन गए हैं। राशिद ने 'द हंड्रेड' प्रतियोगिता के दौरान यह उपलब्धि हासिल की है। गौरतलब है, राशिद वेस्टइंडीज़ के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो से पीछे हैं जिनके नाम टी20 में अब तक 630 विकेट हैं।