राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले स्पिनर बने
अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान टी20I क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले स्पिनर बन गए हैं। उन्होंने अपने 92वें टी20I मैच में विश्व कप 2024 के सुपर 8 में बांग्लादेश के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। टी20I क्रिकेट में राशिद से ज़्यादा विकेट (164 विकेट) सिर्फ न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ टिम साउदी के नाम हैं।