रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर भारत छोड़ने वाले CEO का दावा- दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
विनट्रैक के CEO प्रवीण गणेशन ने दावा किया है कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ने हिरासत में लिया। गौरतलब है, गणेशन ने पिछले साल चेन्नई कस्टम्स अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर भारत छोड़ा था। उन्होंने कहा कि जून की एक X पोस्ट को लेकर चेन्नई साइबर क्राइम ने लुक-आउट सर्कुलर जारी किया था जबकि वह पोस्ट डिलीट हो चुकी है।